Jharkhand GK MCQs

महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्नों का अभ्यास करें। उत्तर, व्याख्या, विषय और परीक्षा टैग के साथ।

Jharkhand GK MCQs

श्रेणी: Jharkhand GK

1739 प्रश्न
331
Jharkhand Language & Literature • Literary Personalities & Works
संताली भाषा का प्रथम उपन्यास कौन सा है? Which is the first novel written in the Santali language?
सही उत्तर: B Correct Answer: B
संताली भाषा का प्रथम उपन्यास 'हाड़मवाक् आतो' है, जिसका अर्थ है "हाड़मा का गाँव"। इस उपन्यास के लेखक आर० कार्टेयर्स हैं। यह उपन्यास सन 1946 ई० में रोमन लिपि में प्रकाशित हुआ था।
The first novel in the Santali language is 'Hadamwak Ato', which means 'Hadma's Village'. The author of this novel is R. Carstairs. This novel was published in the Roman script in the year 1946 AD.
332
Jharkhand Education & Institutions • Medical & Technical Institutions
एम्स देवघर की स्थापना किस वर्ष हुई है? In which year was AIIMS Deoghar established?
सही उत्तर: C Correct Answer: C
एम्स देवघर की स्थापना वर्ष 2019 में हुई थी। इस संस्थान का पहला शैक्षणिक सत्र (MBBS प्रथम बैच) सितंबर 2019 में शुरू हुआ था। इसकी आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मई 2018 में रखी गई थी और यहाँ ओपीडी (OPD) सेवाओं की शुरुआत 2021 में हुआ था।
AIIMS Deoghar was established in the year 2019. The first academic session (the first MBBS batch) of this institute started in September 2019. Its foundation stone was laid by Prime Minister Narendra Modi in May 2018, and OPD services began here in 2021.
333
Jharkhand Geography • State Borders & Location
ऐसा कौन सा राज्य झारखंड के एकमात्र जिले को स्पर्श करता है? Which state touches only one district of Jharkhand?
सही उत्तर: A Correct Answer: A
उत्तर प्रदेश ऐसा एकमात्र राज्य है जो झारखंड के केवल एक ही जिले को स्पर्श करता है। उत्तर प्रदेश की सीमा झारखंड के गढ़वा जिले से लगती है। गढ़वा एकमात्र ऐसा जिला है जो तीन राज्यों — उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ की सीमाओं को छूता है।
Uttar Pradesh is the only state that touches only one district of Jharkhand. The border of Uttar Pradesh connects with the Garhwa district of Jharkhand. Garhwa is the only district that touches the borders of three states — Uttar Pradesh, Bihar, and Chhattisgarh.
334
Jharkhand History • Ancient History & Archaeology
झारखंड के किस क्षेत्र को प्राचीन काल में नरीखंड नाम से जाना जाता था? Which region of Jharkhand was known as Narikhanda in ancient times?
सही उत्तर: B Correct Answer: B
प्राचीन काल में झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र को 'नरीखंड' नाम से जाना जाता था। बाद में इस क्षेत्र को 'कांकजोल' के नाम से भी पुकारा गया।
In ancient times, the Santhal Pargana region of Jharkhand was known by the name 'Narikhanda'. Later, this region was also referred to as 'Kankjol'.
335
Jharkhand Geography • Population & Demography
2011 की जनगणना के अनुसार राज्य का कुल लिंगानुपात कितना है? According to the 2011 Census, what is the sex ratio of Jharkhand?
सही उत्तर: C Correct Answer: C
2011 की जनगणना के अनुसार, झारखंड राज्य का कुल लिंगानुपात 949 है। इसका अर्थ है कि राज्य में प्रति 1,000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या 949 है।
According to the 2011 Census, the total sex ratio of Jharkhand state is 949. This means that there are 949 females per 1,000 males in the state.
336
Jharkhand History • Ancient History & Archaeology
महाभारत के किस पर्व में झारखंड का उल्लेख मिलता है? In which Parva of Mahabharata is Jharkhand mentioned?
सही उत्तर: D Correct Answer: D
महाभारत के दिग्विजय पर्व में झारखंड क्षेत्र का उल्लेख मिलता है। इस ग्रंथ में इस क्षेत्र को 'पुण्डरीक देश' कहा गया है। इस क्षेत्र के लिए 'पशुभूमि' शब्द का भी प्रयोग किया गया है।
Jharkhand region is mentioned in the Digvijaya Parva of Mahabharata. In this text, this region is referred to as 'Pundarik Desh'. The term 'Pashubhumi' has also been used for this region
337
Jharkhand History • Tribal Movements & Revolts
खरवार आंदोलन कब हुआ था? When did the Kharwar Movement take place?
सही उत्तर: C Correct Answer: C
खरवार आंदोलन सन 1874 ई० में हुआ था। इस आंदोलन का नेतृत्व भागीरथ मांझी ने किया था, इसलिए इसे कभी-कभी 'भागीरथी आंदोलन' भी कहा जाता है।
The Kharwar Movement took place in the year 1874 AD. This movement was led by Bhagirath Manjhi, which is why it is also sometimes called the 'Bhagirathi Movement.
338
Jharkhand History • Peasant Movements
किसान सभा के संस्थापक कौन थे? Who was the founder of the Kisan Sabha?
सही उत्तर: A Correct Answer: A
किसान सभा के संस्थापक ठेबले उरांव थे। झारखंड में किसान सभा की स्थापना 1930 ई० में हुई थी, इस सभा के प्रथम सचिव पॉल दयाल थे।
The founder of Kisan Sabha was Theble Oraon. Kisan Sabha was established in Jharkhand in 1930 AD, and the first secretary of this assembly was Paul Dayal.
339
Jharkhand History • Jharkhand Movement & Political History
झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक कौन हैं? Who founded Jharkhand Mukti Morcha?
सही उत्तर: A Correct Answer: A
झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष विनोद बिहारी महतो है। मुक्ति मोर्चा की स्थापना में मुख्य रूप से तीन नेताओं का महत्वपूर्ण योगदान था, जिन्होंने मिलकर 4 फरवरी 1973 को धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में इस पार्टी की नींव रखी थी।
The founding president of Jharkhand Mukti Morcha is Vinod Bihari Mahato. Three main leaders contributed to the establishment of the Mukti Morcha, who together laid the foundation of this party on February 4, 1973, at the Golf Ground in Dhanbad.
340
Jharkhand Polity & Administration • Traditional Tribal Governance
पड़हा पंचायत शासन व्यवस्था में गांव का प्रधान कौन होता है? Who is the village head in the Parha Panchayat system?
सही उत्तर: D Correct Answer: D
पड़हा पंचायत शासन व्यवस्था में गांव का प्रधान महतो होता है। जो मुख्य रूप से उरांव जनजाति की पारंपरिक व्यवस्था है, महतो गांव का मुख्य प्रशासनिक और न्यायिक प्रधान होता है।
In the Parha Panchayat governance system, the village head is the Mahto. This is primarily the traditional system of the Oraon tribe, where the Mahto serves as the chief administrative and judicial head of the village.

श्रेणी अनुसार अभ्यास करें

वर्तमान परीक्षा टैग के भीतर किसी श्रेणी को चुनकर अभ्यास करें।

विषय अनुसार अभ्यास करें

किसी विषय को चुनकर उसी विषय के सभी MCQs का अभ्यास करें।

टॉपिक अनुसार अभ्यास करें

किसी एक टॉपिक पर केंद्रित अभ्यास के लिए कार्ड चुनें।

परीक्षा अनुसार अभ्यास करें

अन्य परीक्षा टैग के अनुसार प्रश्नों का अभ्यास करें।