Jharkhand GK MCQs

महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्नों का अभ्यास करें। उत्तर, व्याख्या, विषय और परीक्षा टैग के साथ।

Jharkhand GK MCQs

श्रेणी: Jharkhand GK

1739 प्रश्न
301
Jharkhand Polity & Administration • Traditional Tribal Governance
मुंडा मानकी शासन व्यवस्था में गांव का प्रधान क्या कहलाता है? What is the village head called in the Munda-Manki governance system?
सही उत्तर: B Correct Answer: B
मुंडा-मानकी शासन व्यवस्था में गाँव का प्रधान मुंडा कहलाता है। यह गाँव का प्रमुख होता है, यह भारत की पहली वैधानिक जनजातीय स्वशासन व्यवस्था मानी जाती है, जिसे हो जनजाति द्वारा अपनाया गया है और थॉमस विल्किंसन के नियमों द्वारा इसे कानूनी मान्यता दी गई थी।
In the Munda-Manki governance system, the village head is called Munda. The Munda is the chief of the village. This is considered India's first legal tribal self-governance system, which was adopted by the Ho tribe and given legal recognition through Thomas Wilkinson's Rules.
302
Jharkhand Geography • Rivers of Jharkhand
निरंजना एवं मोहना किस नदी की सहायक नदियां हैं? Niranjana and Mohana are tributaries of which river?
सही उत्तर: B Correct Answer: B
निरंजना एवं मोहना नदियाँ फल्गु नदी की मुख्य सहायक नदियां हैं। निरंजना और मोहना नदियां दोनों झारखंड के चतरा जिले के पठारी भाग से निकलती हैं। बिहार के गया (बोधगया) के पास जब इन दोनों नदियों का संगम होता है, तब इसके आगे फल्गु नदी के नाम से जाना जाता है।
The Niranjana and Mohana rivers are the main tributaries of the Falgu River. Both the Niranjana and Mohana rivers originate from the plateau region of the Chatra district of Jharkhand. When these two rivers confluate near Gaya (Bodh Gaya) in Bihar, the river further ahead is known as the Falgu River.
303
Jharkhand Geography • Waterfalls of Jharkhand
निम्न में से कौन सा जलप्रपात झारखंड का दूसरा सबसे ऊंचा जलप्रपात है? Which of the following is the second highest waterfall in Jharkhand?
सही उत्तर: B Correct Answer: B
झारखंड का दूसरा सबसे ऊंचा जलप्रपात हुंडरू जलप्रपात है। इसकी कुल ऊंचाई लगभग 98 मीटर (322 फीट) है। यह रांची जिले में स्थित है, यह जलप्रपात स्वर्णरेखा नदी के मार्ग में बनता है।
Hundru Waterfall is the second highest waterfall in Jharkhand. Its total height is approximately 98 meters (322 feet). It is located in the Ranchi district, and this waterfall is formed along the course of the Subarnarekha River.
304
Jharkhand Geography • Soils of Jharkhand
झारखंड के अधिकांश भाग में पाई जाने वाली लाल मिट्टी का निर्माण किन चट्टानों से हुआ है? The red soil found in most parts of Jharkhand is formed from which rocks?
सही उत्तर: C Correct Answer: C
झारखंड के अधिकांश भाग में पाई जाने वाली लाल मिट्टी का निर्माण मुख्य रूप से ग्रेनाइट और नीस चट्टानों के टूटने-फूटने और उनके अपक्षय से हुआ है। इस मिट्टी में फेरिक ऑक्साइड (लोहे के अंश) की अधिकता के कारण इसका रंग लाल दिखाई देता है।
The red soil found in most parts of Jharkhand is mainly formed from the disintegration and weathering of granite and gneiss rocks. The soil appears red due to an abundance of ferric oxide (iron content) in it.
305
Jharkhand Economy & Resources • Power & Energy Resources
चंद्रपुरा ताप विद्युत संयंत्र किस जिले में स्थित है? Chandrapura Thermal Power Station is located in which district?
सही उत्तर: B Correct Answer: B
चंद्रपुरा ताप विद्युत संयंत्र झारखंड के बोकारो जिले में स्थित है। इसकी पहली इकाई की शुरुआत वर्ष 1965 में हुई थी। यह संयंत्र मुख्य रूप से बोकारो स्टील प्लांट और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों को विद्युत ऊर्जा की आपूर्ति करता है।
Chandrapura Thermal Power Station is located in the Bokaro district of Jharkhand. Its first unit was started in the year 1965. This plant mainly supplies electrical energy to the Bokaro Steel Plant and surrounding industrial areas.
306
Jharkhand Geography • National Parks & Wildlife Sanctuaries
तोपचांची अभ्यारण किस जिले में स्थित है? Topchanchi Sanctuary is located in which district?
सही उत्तर: B Correct Answer: B
तोपचांची वन्यजीव अभ्यारण्य धनबाद जिले में स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 1978 में की गई थी। यह लगभग 8.75 वर्ग किलोमीटर के छोटे से क्षेत्र में फैला हुआ है। इस अभ्यारण्य के बीचों-बीच एक खूबसूरत कृत्रिम झील स्थित है, जिसे तोपचांची झील कहा जाता है।
Topchanchi Wildlife Sanctuary is located in the Dhanbad district of Jharkhand. It was established in the year 1978.I t is spread over a small area of approximately 8.75 square kilometers.A beautiful artificial lake is located right in the center of this sanctuary, which is called Topchanchi Lake.
307
Jharkhand Polity & Administration • Land Laws & Tenancy Acts
छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम 1908 की किस धारा में बंदोबस्त रैयत को परिभाषित किया गया है? Under which section of the Chotanagpur Tenancy Act, 1908 is a settled raiyat defined?
सही उत्तर: B Correct Answer: B
छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम 1908 की धारा 17 में 'बंदोबस्त रैयत' को परिभाषित किया गया है। एक बार बंदोबस्त रैयत का दर्जा मिल जाने पर उस व्यक्ति को उस ग्राम में धारित सभी भूमियों पर भोग-अधिकार प्राप्त हो जाते हैं।
Section 17 (Section 17) of the Chotanagpur Tenancy Act (CNT Act), 1908 defines a 'settled raiyat'. Once the status of a settled raiyat is acquired, that person gains occupancy rights (Occupancy Rights) over all the lands held by them in that village.
308
Jharkhand Polity & Administration • Judicial & Legal Institutions
JHALSA है - JHALSA stands for -
सही उत्तर: C Correct Answer: C
JHALSA का पूर्ण रूप Jharkhand State Legal Services Authority (झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण) है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज के गरीब, कमजोर और हाशिए पर मौजूद वर्गों को मुफ्त और सक्षम कानूनी सहायता प्रदान करना है,
The JHALSA is Jharkhand State Legal Services Authority. Its main objective is to provide free and competent legal aid to the poor, weaker, and marginalized sections of society.
309
Jharkhand Language & Literature • Tribal Languages & Scripts
संथाली भाषा पर प्रथम प्रकाशित पुस्तक निम्न में से कौन सी है? Which of the following was the first published book on the Santali language?
सही उत्तर: B Correct Answer: B
संथाली भाषा पर प्रथम प्रकाशित पुस्तक 'एन इंट्रोडक्शन टू द संथाल लैंग्वेज' है। यह पुस्तक 1852 ई० में प्रकाशित हुई थी। इसके लेखक जे० फिलिप्स थे।
The first published book on the Santali language is 'An Introduction to the Santhal Language'. This book was published in 1852 AD. Its author was J. Phillips.
310
Jharkhand Sports • Jharkhand Sportspersons
असुंता लकड़ा और निक्की प्रधान का सम्बन्ध किस खेल से है? Asunta Lakra and Nikki Pradhan are associated with which sport?
सही उत्तर: C Correct Answer: C
असुंता लकड़ा और निक्की प्रधान का सम्बन्ध हॉकी से है।असुंता लकड़ा- ये भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रह चुकी हैं। निक्की प्रधान- ये झारखंड की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी हैं जिन्होंने ओलंपिक (रियो ओलंपिक 2016) में भारत का प्रतिनिधित्व किया। ये खूंटी जिले की रहने वाली हैं।
Asunta Lakra and Nikki Pradhan are associated with Hockey. Asunta Lakra: She is a former captain of the Indian women's hockey team. Nikki Pradhan: She is the first female hockey player from Jharkhand to represent India in the Olympics (Rio Olympics 2016). She is a resident of the Khunti district.

श्रेणी अनुसार अभ्यास करें

वर्तमान परीक्षा टैग के भीतर किसी श्रेणी को चुनकर अभ्यास करें।

विषय अनुसार अभ्यास करें

किसी विषय को चुनकर उसी विषय के सभी MCQs का अभ्यास करें।

टॉपिक अनुसार अभ्यास करें

किसी एक टॉपिक पर केंद्रित अभ्यास के लिए कार्ड चुनें।

परीक्षा अनुसार अभ्यास करें

अन्य परीक्षा टैग के अनुसार प्रश्नों का अभ्यास करें।