वित्त वर्ष 2026–27 के बजट में
महिलाओं और महिला किसानों के
आर्थिक सशक्तीकरण पर जोर दिया गया।
जब सरकार की राजस्व प्राप्तियाँ
उसके राजस्व व्यय से अधिक होती हैं,
तो इसे राजस्व अधिशेष कहा जाता है।
झारखंड बजट 2026–27 में
राजस्व अधिशेष ₹15,358 करोड़
रहने का अनुमान लगाया गया।
राजकोषीय घाटा सरकार के कुल व्यय
और उधारी को छोड़कर कुल प्राप्तियों
के बीच का अंतर दर्शाता है।
वित्त वर्ष 2026–27 में झारखंड का
राजकोषीय घाटा ₹13,596 करोड़
अर्थात अनुमानित GSDP का
लगभग 2.2 प्रतिशत रखा गया।
झारखंड बजट 2026–27: महत्वपूर्ण MCQs
1. झारखंड बजट 2026–27 कब प्रस्तुत किया गया?
(A) 18 फरवरी 2026
(B) 21 फरवरी 2026
(C) 24 फरवरी 2026
(D) 28 फरवरी 2026
उत्तर एवं व्याख्या देखें
सही उत्तर: (C) 24 फरवरी 2026
वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने 24 फरवरी 2026 को विधानसभा में बजट प्रस्तुत किया।
2. झारखंड बजट 2026–27 का नाम क्या था?
(A) अबुआ दिशोम बजट
(B) बिरसा विकास बजट
(C) समृद्ध झारखंड बजट
(D) आदिवासी विकास बजट
उत्तर एवं व्याख्या देखें
सही उत्तर: (A) अबुआ दिशोम बजट
राज्य सरकार ने वित्त वर्ष 2026–27 के बजट को अबुआ दिशोम बजट नाम दिया।
3. बजट 2026–27 किस वित्त मंत्री ने प्रस्तुत किया?
(A) रामेश्वर उरांव
(B) राधा कृष्ण किशोर
(C) हेमंत सोरेन
(D) बन्ना गुप्ता
उत्तर एवं व्याख्या देखें
सही उत्तर: (B) राधा कृष्ण किशोर
वित्त वर्ष 2026–27 का बजट झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने प्रस्तुत किया।
4. झारखंड बजट 2026–27 का कुल आकार कितना था?
(A) ₹1,45,400 करोड़
(B) ₹1,50,106 करोड़
(C) ₹1,58,560 करोड़
(D) ₹1,68,560 करोड़
उत्तर एवं व्याख्या देखें
सही उत्तर: (C) ₹1,58,560 करोड़
वित्त वर्ष 2026–27 का कुल बजट आकार ₹1,58,560 करोड़ था।
5. बजट 2026–27 में राजकोषीय घाटा कितने करोड़ रुपये रहने का अनुमान था?
(A) ₹11,596 करोड़
(B) ₹13,596 करोड़
(C) ₹15,358 करोड़
(D) ₹16,239 करोड़
उत्तर एवं व्याख्या देखें
सही उत्तर: (B) ₹13,596 करोड़
राजकोषीय घाटा ₹13,596 करोड़ अर्थात अनुमानित GSDP का 2.2 प्रतिशत रखा गया।
6. बजट 2026–27 में राजस्व अधिशेष कितना अनुमानित था?
(A) ₹9,401 करोड़
(B) ₹13,596 करोड़
(C) ₹15,358 करोड़
(D) ₹20,000 करोड़
उत्तर एवं व्याख्या देखें
सही उत्तर: (C) ₹15,358 करोड़
वित्त वर्ष 2026–27 में ₹15,358 करोड़ के राजस्व अधिशेष का अनुमान था।
7. बजट 2026–27 में अनुमानित GSDP कितना था?
(A) ₹5,16,255 करोड़
(B) ₹5,67,897 करोड़
(C) ₹6,08,182 करोड़
(D) ₹6,24,868 करोड़
उत्तर एवं व्याख्या देखें
सही उत्तर: (D) ₹6,24,868 करोड़
बजट 2026–27 के अनुसार वर्तमान मूल्यों पर GSDP ₹6,24,868 करोड़ अनुमानित था।
8. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए कितना प्रावधान किया गया?
(A) ₹4,100 करोड़
(B) ₹10,066 करोड़
(C) ₹14,066 करोड़
(D) ₹18,066 करोड़
उत्तर एवं व्याख्या देखें
सही उत्तर: (C) ₹14,066 करोड़
वित्त वर्ष 2026–27 में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए ₹14,066 करोड़ का प्रावधान किया गया।
9. अबुआ आवास योजना के लिए कितना प्रावधान किया गया?
(A) ₹2,100 करोड़
(B) ₹3,100 करोड़
(C) ₹4,100 करोड़
(D) ₹5,100 करोड़
उत्तर एवं व्याख्या देखें
सही उत्तर: (C) ₹4,100 करोड़
अबुआ आवास योजना के लिए ₹4,100 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया।
10. महिला किसान खुशहाली योजना के लिए कितना प्रावधान किया गया?
(A) ₹15 करोड़
(B) ₹25 करोड़
(C) ₹50 करोड़
(D) ₹100 करोड़
उत्तर एवं व्याख्या देखें
सही उत्तर: (B) ₹25 करोड़
महिला किसान खुशहाली योजना के लिए ₹25 करोड़ का प्रावधान किया गया।
11. झारखंड बजट 2026–27 में कितने नए CM Schools of Excellence का लक्ष्य रखा गया?
(A) 50
(B) 75
(C) 100
(D) 150
उत्तर एवं व्याख्या देखें
सही उत्तर: (C) 100
राज्य सरकार ने 100 नए उत्कृष्ट विद्यालयों के संचालन का लक्ष्य रखा।
12. बजट 2026–27 में कितने अबुआ दवाखाना खोलने का लक्ष्य था?
(A) 250
(B) 500
(C) 750
(D) 1000
उत्तर एवं व्याख्या देखें
सही उत्तर: (C) 750
राज्य में 750 अबुआ दवाखाना खोलने का लक्ष्य रखा गया।
13. डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की स्थापना किस जिले में प्रस्तावित थी?
(A) रांची
(B) चतरा
(C) दुमका
(D) पलामू
उत्तर एवं व्याख्या देखें
सही उत्तर: (B) चतरा
बजट में चतरा जिले में डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव था।
14. राज्य का वार्षिक वित्तीय विवरण संविधान के किस अनुच्छेद से संबंधित है?
(A) अनुच्छेद 112
(B) अनुच्छेद 176
(C) अनुच्छेद 202
(D) अनुच्छेद 280
उत्तर एवं व्याख्या देखें
सही उत्तर: (C) अनुच्छेद 202
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 202 राज्य के वार्षिक वित्तीय विवरण से संबंधित है।
15. बजट 2026–27 में ऋण चुकौती को छोड़कर कुल व्यय कितना था?
(A) ₹1,20,852 करोड़
(B) ₹1,36,510 करोड़
(C) ₹1,50,106 करोड़
(D) ₹1,58,560 करोड़
उत्तर एवं व्याख्या देखें
सही उत्तर: (C) ₹1,50,106 करोड़
₹1,50,106 करोड़ ऋण चुकौती को छोड़कर कुल व्यय था, जबकि कुल बजट आकार ₹1,58,560 करोड़ था।