Jharkhand GK MCQs for JPSC

महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्नों का अभ्यास करें। उत्तर, व्याख्या, विषय और परीक्षा टैग के साथ।

Jharkhand GK MCQs for JPSC

श्रेणी: Jharkhand GK | परीक्षा: JPSC

1703 प्रश्न
341
Jharkhand History • Forts & Historical Places
नवरत्न गढ़ महल का निर्माण किस नागवंशी शासक द्वारा करवाया गया था? Which Nagvanshi ruler constructed the Navratna Garh Palace?
सही उत्तर: B Correct Answer: B
नवरत्न गढ़ महल का निर्माण नागवंशी राजा दुर्जन शाल द्वारा करवाया गया था। यह महल झारखंड के गुमला जिले के सिसई प्रखंड में स्थित है। इसे 'डोइसागढ़' के नाम से भी जाना जाता है।
The Navratnagarh Palace was constructed by the Nagvanshi ruler Raja Durjan Shah. This palace is located in the Sisai block of the Gumla district of Jharkhand. It is also known as 'Doisagarh'.
342
Jharkhand Art & Culture • Folk Musical Instruments
निम्न में से किस वाद्य यंत्र को तुमदक भी कहा जाता है? Which musical instrument is also known as Tumdak?
सही उत्तर: C Correct Answer: C
मांदर को तुमदक भी कहा जाता है। यह झारखंड का अत्यंत लोकप्रिय और प्राचीन वाद्य यंत्र है। यह मिट्टी या लकड़ी के गोलाकार खोल से बना होता है ।
Mandar is also known as Tumdak. It is a highly popular and ancient musical instrument of Jharkhand. It is made of a spherical shell of clay or wood.
343
Jharkhand Art & Culture • Festivals & Fairs
हेरो पर्व का संबंध किस जनजाति से है? Hero festival is associated with which tribe?
सही उत्तर: A Correct Answer: A
हेरो पर्व का संबंध मुख्य रूप से हो जनजाति से है। यह त्योहार खेतों में धान की बुआई संपन्न होने के बाद मनाया जाता है।'हेरो' शब्द का अर्थ 'बुआई' या 'छिटकना' होता है। यह पर आषाढ़ या सावन (जून-जुलाई) के महीने में मनाया जाता है।
The Hero festival is mainly associated with the Ho tribe. This festival is celebrated after the sowing of paddy in the fields is completed. The word 'Hero' means 'sowing' or 'scattering'. It is celebrated in the months of Asadh or Sawan (June–July).
344
Jharkhand Language & Literature • Tribal Languages & Scripts
कुडुख भाषा का संबंध किस भाषा परिवार से है? Kurukh language belongs to which language family?
सही उत्तर: B Correct Answer: B
कुड़ुख भाषा का संबंध द्रविड़ भाषा परिवार से है। यह मुख्य रूप से झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में रहने वाली उरांव जनजाति द्वारा बोली जाती है। कुड़ुख भाषा को लिखने के लिए 'तोलोंग सिकी' लिपि का उपयोग किया जाता है, जिसका आविष्कार डॉ. नारायण उरांव ने किया था।
The Kurukh language belongs to the Dravidian language family. It is mainly spoken by the Oraon tribe living in Jharkhand, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh. The 'Tolong Siki' script is used to write the Kurukh language, which was invented by Dr. Narayan Oraon
345
Jharkhand Geography • Rivers of Jharkhand
झारखंड की कौन सी एकमात्र नदी बरसाती नदी नहीं है? Which is the only non-seasonal river of Jharkhand?
सही उत्तर: B Correct Answer: B
झारखंड की एकमात्र नदी जो बरसाती नहीं है, वह सोन नदी है। इसे सदाबहार या बारहमासी नदी माना जाता है। यह झारखंड के उत्तर-पश्चिमी सीमा गढ़वा और पलामू जिलों को छूती हुई बहती है, और आगे चलकर गंगा नदी में मिल जाती है।
The only river in Jharkhand that is not seasonal (rain-fed) is the Son River. It is considered a perennial (evergreen) river. It flows touching the north-western border of Jharkhand in the Garhwa and Palamu districts, and later merges into the Ganges River.
346
Jharkhand Geography • Waterfalls of Jharkhand
झारखंड का सबसे ऊंचा जलप्रपात कौनसा है? Which is the highest waterfall in Jharkhand?
सही उत्तर: C Correct Answer: C
झारखंड का सबसे ऊंचा जलप्रपात बूढ़ाघाघ जलप्रपात (जिसे लोधाघाघ जलप्रपात भी कहा जाता है) है। यह लगभग 143 मीटर (469 फीट) ऊंचा है। यह झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड़ प्रखंड में बूढ़ा नदी पर स्थित है।
"The highest waterfall in Jharkhand is the Budha Ghagh Waterfall (also known as Lodha Ghagh Waterfall). It is approximately 143 meters (469 feet) high. It is located on the Burha River in the Mahuadanr block of the Latehar district of Jharkhand."
347
Jharkhand Geography • National Parks & Wildlife Sanctuaries
उधवा झील पक्षी विहार की स्थापना कब हुई थी? When was Udhwa Lake Bird Sanctuary established?
सही उत्तर: D Correct Answer: D
उधवा झील पक्षी विहार की स्थापना वर्ष 1991 में हुई थी। यह झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल अनुमंडल में स्थित है। यह झारखंड का एकमात्र पक्षी अभयारण्य है।
Udhwa Lake Bird Sanctuary was established in the year 1991. It is situated in the Rajmahal subdivision of the Sahibganj district in Jharkhand. It is the only bird sanctuary in the state of Jharkhand.
348
Jharkhand Sports • Jharkhand Sportspersons
निक्की प्रधान किस खेल से संबंधित है? Nikky Pradhan is associated with which sport?
सही उत्तर: A Correct Answer: A
निक्की प्रधान हॉकी खेल से संबंधित हैं। और झारखंड से ओलंपिक (रियो ओलंपिक 2016) में भाग लेने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी थीं।
"Nikki Pradhan is associated with the sport of hockey. She became the first female hockey player from Jharkhand to participate in the Olympics (Rio Olympics 2016)."
349
Jharkhand Language & Literature • Literary Personalities & Works
झारखण्ड के राज्यपाल श्री रमेश बैस द्वारा कुरमाली भाषा में लिखित पुस्तक "केहनी रे मोर बेहनी" का लोकार्पण किया गया। इस पुस्तक के लेखक कौन हैं? Who is the author of the Kurmali book "Kehni Re Mor Behni" released by Jharkhand Governor Ramesh Bais?
सही उत्तर: B Correct Answer: B
कुरमाली भाषा में लिखित पुस्तक "केहनी रे मोर बेहनी" के लेखक श्री सुरेंद्र नाथ महतो हैं।
"Shri Surendra Nath Mahato is the author of the book 'Kehni Re Mor Behni', written in the Kurmali language."
350
Jharkhand Language & Literature • Newspapers & Journalism
प्रथम संथाली समाचार पत्र है? Which is the first Santali newspaper?
सही उत्तर: A Correct Answer: A
प्रथम संथाली समाचार पत्र 'होड़ संवाद' है। इसका संपादन डोमन साहु 'समीर' द्वारा किया गया था, जिन्हें संथाली साहित्य का भारतेंदु भी कहा जाता है।
"The first Santali newspaper is 'Hod Samvad'. It was edited by Domon Sahu 'Sameer', who is also known as the 'Bharatendu' of Santali literature.

श्रेणी अनुसार अभ्यास करें

वर्तमान परीक्षा टैग के भीतर किसी श्रेणी को चुनकर अभ्यास करें।

विषय अनुसार अभ्यास करें

किसी विषय को चुनकर उसी विषय के सभी MCQs का अभ्यास करें।

टॉपिक अनुसार अभ्यास करें

किसी एक टॉपिक पर केंद्रित अभ्यास के लिए कार्ड चुनें।

परीक्षा अनुसार अभ्यास करें

अन्य परीक्षा टैग के अनुसार प्रश्नों का अभ्यास करें।