Jharkhand GK MCQs for JPSC

महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्नों का अभ्यास करें। उत्तर, व्याख्या, विषय और परीक्षा टैग के साथ।

Jharkhand GK MCQs for JPSC

श्रेणी: Jharkhand GK | परीक्षा: JPSC

1703 प्रश्न
321
Jharkhand Polity & Administration • Traditional Tribal Governance
मुंडा मानकी शासन व्यवस्था में मुंडा के आदेशों को गांव तक पहुंचाने का कार्य कौन करता है? Who conveys the orders of the Munda to the village in the Munda-Manki system?
सही उत्तर: C Correct Answer: C
मुंडा-मानकी शासन व्यवस्था में मुंडा के आदेशों और निर्णयों को ग्रामीणों (गांव) तक पहुँचाने का कार्य डाकुआ करता है। वह मुंडा के सहयोगी या संदेशवाहक के रूप में कार्य करता है।
In the Munda-Manki governance system, the Dakua is responsible for conveying the orders and decisions of the Munda to the villagers. He functions as an assistant or messenger to the Munda.
322
Jharkhand Geography • Rivers of Jharkhand
दामोदर नदी का उद्गम स्थल कहां है? Where does the Damodar River originate?
सही उत्तर: A Correct Answer: A
दामोदर नदी का उद्गम स्थल टोरी, लातेहार (छोटा नागपुर पठार) है। यह झारखंड की सबसे लंबी और बड़ी नदी है। इसे 'बंगाल का शोक' कहा जाता था। सहायक नदियाँ: बराकर, बोकारो, कोनार, और भेड़ा (भैरवी) इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं।
The Damodar River originates from Tori, Latehar (Chotanagpur Plateau). It is the longest and largest river in Jharkhand. It used to be called the 'Sorrow of Bengal'. Its major tributaries include the Barakar, Bokaro, Konar, and Bheda (Bhairavi) rivers.
323
Jharkhand Geography • Waterfalls of Jharkhand
दशम जलप्रपात किस नदी पर स्थित है? Dassam Waterfall is located on which river?
सही उत्तर: C Correct Answer: C
दशम जलप्रपात रांची जिले में कांची नदी पर स्थित है। यह नदी स्वर्णरेखा नदी की एक मुख्य सहायक नदी है। यह जलप्रपात लगभग 144 फीट (44 मीटर) की ऊँचाई से नीचे गिरता है।
Dassam Waterfall is located on the Kanchi River in the Ranchi district. This river is a major tributary of the Subarnarekha River. The waterfall cascades down from a height of approximately 144 feet (44 meters).
324
Jharkhand Geography • Soils of Jharkhand
राजमहल क्षेत्र में पाए जाने वाले काली मिट्टी का निर्माण किन चट्टानों से हुआ है? The black soil found in the Rajmahal region is formed from which rocks?
सही उत्तर: C Correct Answer: C
राजमहल क्षेत्र में पाई जाने वाली काली मिट्टी का निर्माण बेसाल्ट चट्टानों के टूटने-फूटने और उनके अपक्षय से हुआ है। ऐतिहासिक रूप से, ज्वालामुखी विस्फोट के कारण निकले लावा के जमने से राजमहल ट्रैप की बेसाल्ट चट्टानों का निर्माण हुआ था।
The black soil found in the Rajmahal region is formed from the weathering and breaking down of basalt rocks. Historically, the basalt rocks of the Rajmahal Trap were formed by the cooling and solidification of lava erupted from volcanic activity.
325
Jharkhand Economy & Resources • Power & Energy Resources
पतरातू ताप विद्युत संयंत्र की स्थापना किस वर्ष हुई? In which year was the Patratu Thermal Power Plant established?
सही उत्तर: D Correct Answer: D
पतरातू ताप विद्युत संयंत्र की स्थापना वर्ष 1973 में चौथी पंचवर्षीय योजना के दौरान हुई थी।यह झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू में स्थित है। इसकी स्थापना पूर्व सोवियत संघ के तकनीकी और वित्तीय सहयोग से की गई थी।
Patratu Thermal Power Station was established in the year 1973 during the Fourth Five-Year Plan. It is located in Patratu in the Ramgarh district of Jharkhand. It was established with the technical and financial assistance of the former Soviet Union.
326
Jharkhand Geography • National Parks & Wildlife Sanctuaries
पारसनाथ वन्य जीव अभ्यारण किस जिले में स्थित है? Parasnath Wildlife Sanctuary is located in which district?
सही उत्तर: B Correct Answer: B
पारसनाथ वन्य जीव अभ्यारण गिरिडीह जिले में स्थित है। जो जैन धर्म का एक अत्यंत पवित्र तीर्थस्थल (सम्मेद शिखरजी) भी है और झारखंड की सबसे ऊँची चोटी है।
Parasnath Wildlife Sanctuary is located in the Giridih district. It is also an extremely sacred pilgrimage site of Jainism (Sammed Shikharji) and the highest peak in Jharkhand.
327
Jharkhand Polity & Administration • Land Laws & Tenancy Acts
छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम 1908 में कुल कितनी धाराएं हैं? How many sections are there in the Chotanagpur Tenancy Act, 1908?
सही उत्तर: A Correct Answer: A
छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम, 1908 में कुल 271 धाराएं हैं। इसके साथ ही इस अधिनियम में कुल 19 अध्याय और 2 अनुसूचियाँ शामिल हैं।
There are a total of 271 sections in the Chotanagpur Tenancy Act, 1908 (CNT Act).
Along with these sections, the act includes a total of 19 chapters and 2 schedules.
328
Jharkhand Geography • Cities & Important Places
बंगाल का प्रवेश द्वार के नाम से कौन सा स्थान जाना जाता है? Which place is known as the Gateway of Bengal?
सही उत्तर: B Correct Answer: B
तेलियागढ़ी किला को 'बंगाल का प्रवेश द्वार' कहा जाता है। यह किला झारखंड के साहिबगंज जिले में राजमहल पहाड़ियों पर स्थित है। ऐतिहासिक रूप से, बंगाल में प्रवेश करने के लिए यह एक मुख्य और रणनीतिक मार्ग था।
Teliagarh Fort is known as the 'Gateway of Bengal'. This fort is located on the Rajmahal hills in the Sahibganj district of Jharkhand. Historically, it served as a main and strategic route to enter Bengal.
329
Jharkhand Economy & Resources • Mineral Resources
भारत की अभ्रक राजधानी किस स्थान को कहा जाता है? Which place is known as the Mica Capital of India?
सही उत्तर: C Correct Answer: C
कोडरमा को भारत की अभ्रक राजधानी कहा जाता है। यहाँ मिलने वाले अभ्रक को "रूबी अभ्रक" या मस्कोवाइट कहा जाता है। कोडरमा और उसके आस-पास के क्षेत्रों जैसे गिरिडीह और हज़ारीबाग का कुछ हिस्सा में दुनिया के सबसे बेहतरीन किस्म के अभ्रक के भंडार पाए जाते हैं।
Koderma is called the Mica Capital of India. The mica found here is known as 'Ruby Mica' or Muscovite. In Koderma and its surrounding areas, such as Giridih and parts of Hazaribagh, reserves of some of the world's finest quality mica are found.
330
Jharkhand Sports • Jharkhand Sportspersons
2011 में झारखंड में आयोजित 34वें राष्ट्रीय खेल में प्रीति कुमारी ने किस खेल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता? In the 34th National Games held in Jharkhand in 2011, in which event did Preeti Kumari win a bronze medal?
सही उत्तर: A Correct Answer: A
2011 में झारखंड में आयोजित 34वें राष्ट्रीय खेल में बोकारो की प्रीति कुमारी ने ताइकवांडो स्पर्धा (46 किलोग्राम वर्ग) में कांस्य पदक जीता था।
n the 34th National Games held in Jharkhand in 2011, Preeti Kumari from Bokaro won the Bronze Medal in the Taekwondo event (46 kg category).

श्रेणी अनुसार अभ्यास करें

वर्तमान परीक्षा टैग के भीतर किसी श्रेणी को चुनकर अभ्यास करें।

विषय अनुसार अभ्यास करें

किसी विषय को चुनकर उसी विषय के सभी MCQs का अभ्यास करें।

टॉपिक अनुसार अभ्यास करें

किसी एक टॉपिक पर केंद्रित अभ्यास के लिए कार्ड चुनें।

परीक्षा अनुसार अभ्यास करें

अन्य परीक्षा टैग के अनुसार प्रश्नों का अभ्यास करें।