1 Physics • Heat & Temperature स्टेनलेस स्टील के फ्राइंग पैन के आधार पर तांबे की परत चढ़ाई जाती है क्योंकि तांबा है: Stainless-steel frying pans are coated with copper at the base because copper is: A. ऊष्मा का सुचालक A good conductor of heat B. विद्युत का कुचालक A bad conductor of electricity C. चुंबकीय पदार्थ A magnetic substance D. अत्यधिक अभिक्रियाशील Highly reactive उत्तर और व्याख्या देखें Show answer and explanation सही उत्तर: A Correct Answer: A तांबा ऊष्मा का अच्छा चालक है, इसलिए पैन में ऊष्मा समान रूप से फैलती है। Copper is a good conductor of heat and helps distribute heat evenly in the pan.
2 Chemistry • Metals & Corrosion जंग लगे लोहे का रासायनिक संघटन क्या है? What is the chemical composition of rusted iron? A. फेरस ऑक्साइड Ferrous oxide B. फेरिक सल्फाइड Ferric sulphide C. लौह (II, III) ऑक्साइड Iron (II, III) oxide D. जलयोजित लौह (III) ऑक्साइड Hydrated iron (III) oxide उत्तर और व्याख्या देखें Show answer and explanation सही उत्तर: D Correct Answer: D लोहे पर लगने वाला जंग मुख्यतः जलयोजित लौह (III) ऑक्साइड होता है। Rust is mainly hydrated iron (III) oxide.
3 Biology • Human Health चिकित्सा विज्ञान में “गोल्डन आवर” शब्द किससे संबंधित है? The term “Golden Hour” in medical science is related to: A. चिकित्सीय पाली के अंतिम घंटे से The last hour of a medical shift B. डॉक्टर के अस्पताल में प्रवेश करने के पहले घंटे से The first hour of a doctor entering a hospital C. दुर्घटनाजन्य चोट के बाद रोगी के पहले घंटे से The first hour of a patient following a traumatic injury D. नवजात शिशु के पहले घंटे से The first hour of a newly born baby उत्तर और व्याख्या देखें Show answer and explanation सही उत्तर: C Correct Answer: C गंभीर चोट के बाद का पहला घंटा उपचार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। The first hour after a traumatic injury is considered crucial for medical treatment.
4 Physics • Heat & Temperature केतली में चाय बनाते समय राधिका को टोंटी से निकलती भाप से तीव्र गर्मी महसूस हुई। इस स्थिति के संबंध में सही कथन क्या है? While making tea in a kettle, Radhika felt intense heat from the steam gushing out of the spout. Which statement is true for this situation? A. भाप और उबलते पानी का तापमान समान होता है, लेकिन भाप में गुप्त ऊष्मा के रूप में अधिक ऊर्जा होती है। The temperature of steam and boiling water is the same, but steam has more energy in the form of latent heat. B. भाप का तापमान उबलते पानी से अधिक होता है और उसमें गुप्त ऊष्मा अधिक होती है। The temperature of steam is higher than boiling water and steam has more energy in the form of latent heat. C. भाप में ऊर्जा कम लेकिन तापमान उबलते पानी से अधिक होता है। Steam has less energy but higher temperature than boiling water. D. असंगत ऊष्मा आपूर्ति के कारण भाप का दाब कम होता है। Steam has low pressure because of inconsistent supply of heat. उत्तर और व्याख्या देखें Show answer and explanation सही उत्तर: A Correct Answer: A समान तापमान पर भाप में संघनन की गुप्त ऊष्मा के कारण उबलते पानी से अधिक ऊर्जा होती है। At the same temperature, steam contains more energy than boiling water because of latent heat of condensation.
5 Biology • Human Nervous System निम्नलिखित में से कौन-सा अग्रमस्तिष्क का भाग नहीं है? Which of the following is not a part of the forebrain? A. मेडुला ऑब्लांगेटा Medulla Oblongata B. प्रमस्तिष्क Cerebrum C. थैलेमस Thalamus D. हाइपोथैलेमस Hypothalamus उत्तर और व्याख्या देखें Show answer and explanation सही उत्तर: A Correct Answer: A मेडुला ऑब्लांगेटा पश्चमस्तिष्क का भाग है; प्रमस्तिष्क, थैलेमस और हाइपोथैलेमस अग्रमस्तिष्क के भाग हैं। The medulla oblongata is a part of the hindbrain, whereas the cerebrum, thalamus and hypothalamus are parts of the forebrain.
6 Chemistry • Everyday Chemistry कपड़ों की धुलाई के लिए साबुन की अपेक्षा डिटर्जेंट को प्राथमिकता दी जाती है क्योंकि डिटर्जेंट: Detergents are preferred over soaps for washing purposes because detergents are: A. जैव अपघटनीय होते हैं Biodegradable B. प्रदूषणरहित होते हैं Non-polluting C. कठोर जल में भी घुलनशील होते हैं Soluble even in hard water D. कीटाणुनाशक होते हैं Disinfectants उत्तर और व्याख्या देखें Show answer and explanation सही उत्तर: C Correct Answer: C डिटर्जेंट कठोर जल में उपस्थित कैल्शियम और मैग्नीशियम आयनों के साथ अवक्षेप नहीं बनाते। Detergents do not form insoluble precipitates with calcium and magnesium ions in hard water.
7 Biology • Ecosystem झीलों अथवा तालाबों के विपरीत एक्वेरियम को नियमित रूप से साफ करने का सही कारण क्या है? What is the correct reason for an aquarium to be cleaned regularly, unlike lakes or ponds? A. झील या तालाब में अपघटक उपस्थित होते हैं There are decomposers present in lakes or ponds B. एक्वेरियम कृत्रिम है, जबकि तालाब प्राकृतिक है An aquarium is artificial while a pond is natural C. झीलों और तालाबों में अधिक जलीय जीवन होता है Lakes and ponds have more aquatic life D. झीलों और तालाबों में पानी अधिक होता है Water is more in lakes and ponds उत्तर और व्याख्या देखें Show answer and explanation सही उत्तर: A Correct Answer: A प्राकृतिक जलाशयों में अपघटक अपशिष्ट पदार्थों को विघटित करते रहते हैं। In natural water bodies, decomposers continuously break down waste materials.
8 Biology • Plant Physiology वर्षा ऋतु में लकड़ी के दरवाजे और खिड़कियाँ ठीक से बंद नहीं होती हैं। यह किस घटना के कारण होता है? In the rainy season, wooden doors and windows do not close properly due to which phenomenon? A. अंतःपरासरण Endosmosis B. विसरण Diffusion C. अंतःशोषण Imbibition D. बहिःपरासरण Exosmosis उत्तर और व्याख्या देखें Show answer and explanation सही उत्तर: C Correct Answer: C लकड़ी नमी को अवशोषित करके फूल जाती है; इस प्रक्रिया को अंतःशोषण कहते हैं। Wood absorbs moisture and swells; this process is called imbibition.
9 Physics • Sound रेलवे स्टेशन पर सीटी बजाते हुए इंजन के पास आने पर ध्वनि की तीक्ष्णता बढ़ती है और दूर जाने पर घटती है। ध्वनि का कौन-सा गुण तीक्ष्णता निर्धारित करता है? When an engine approaches blowing its whistle, the shrillness of sound increases, and as it moves away it decreases. Which property determines shrillness? A. तारत्व Pitch B. आवृत्ति Frequency C. आयाम Amplitude D. प्रबलता Loudness उत्तर और व्याख्या देखें Show answer and explanation सही उत्तर: A Correct Answer: A ध्वनि की तीक्ष्णता या श्रव्य ऊँचाई को तारत्व कहते हैं। The shrillness or perceived highness of sound is called pitch.
10 Chemistry • Physical & Chemical Changes निम्नलिखित में से कौन-सा रासायनिक परिवर्तन का उदाहरण है? Which of the following is an example of a chemical change? A. विद्युत धारा प्रवाहित करने पर ताप कुंडली का चमकना A heating coil glowing when electric current is passed through it B. प्रकाश पड़ने पर प्रतिदीप्त पदार्थ का चमकना A fluorescent substance glowing when light falls on it C. तेज गर्म करने पर कोयले का चमकना Coal glowing when heated strongly D. पराबैंगनी प्रकाश में क्विनीन का चमकना Quinine glowing when exposed to UV light उत्तर और व्याख्या देखें Show answer and explanation सही उत्तर: C Correct Answer: C कोयले के दहन में नए पदार्थ बनते हैं, इसलिए यह रासायनिक परिवर्तन है। Burning coal forms new substances, so it is a chemical change.