1 Hindi Grammar • Pronouns निम्नलिखित में से उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम कौन-सा है? Which of the following is a first-person pronoun in Hindi? A. मैं I B. तुम You C. वह He or she D. आप You उत्तर और व्याख्या देखें Show answer and explanation सही उत्तर: A Correct Answer: A बोलने वाला व्यक्ति अपने लिए ‘मैं’ या ‘हम’ का प्रयोग करता है। इसलिए ‘मैं’ उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम है। ‘तुम’ और ‘आप’ मध्यम पुरुष तथा ‘वह’ अन्य पुरुष है। A speaker uses “मैं” or “हम” to refer to oneself. Therefore, “मैं” is a first-person pronoun. “तुम” and “आप” are second-person pronouns, while “वह” is third person.
2 Hindi Grammar • Pronouns ‘मैं स्वयं चला जाऊँगा।’ वाक्य में ‘स्वयं’ किस प्रकार का सर्वनाम है? What type of pronoun is “स्वयं” in the sentence “मैं स्वयं चला जाऊँगा”? A. निश्चयवाचक सर्वनाम Demonstrative or definite pronoun B. निजवाचक सर्वनाम Reflexive pronoun C. अनिश्चयवाचक सर्वनाम Indefinite pronoun D. अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम Third-person pronoun उत्तर और व्याख्या देखें Show answer and explanation सही उत्तर: B Correct Answer: B ‘स्वयं’ का प्रयोग कर्ता ‘मैं’ पर ही बल देने के लिए हुआ है। अपने ही लिए प्रयुक्त होने के कारण यह निजवाचक सर्वनाम है। “स्वयं” refers back to and emphasises the subject “मैं.” Since it refers to the subject itself, it is a reflexive pronoun.
3 Hindi Grammar • Pronouns ‘वे दशरथ के पुत्र थे।’ इसमें सर्वनाम कौन-सा है? ‘वे दशरथ के पुत्र थे।’ इसमें सर्वनाम कौन-सा है? A. वे वे B. दशरथ दशरथ C. के के D. पुत्र पुत्र उत्तर और व्याख्या देखें Show answer and explanation सही उत्तर: A Correct Answer: A इस वाक्य में ‘वे’ किसी व्यक्ति के नाम के स्थान पर प्रयुक्त हुआ है। संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने के कारण ‘वे’ सर्वनाम है। इस वाक्य में ‘वे’ किसी व्यक्ति के नाम के स्थान पर प्रयुक्त हुआ है। संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने के कारण ‘वे’ सर्वनाम है।