31 Hindi Grammar • Number and Honorific Usage निम्नलिखित में से किसके लिए एकवचन का प्रयोग भी बहुवचन के रूप में किया जाता है? For which of the following is a singular form also used with a plural or honorific sense in Hindi? A. स्त्रियों के लिए For women B. आदरणीय व्यक्ति के लिए For a respected person C. वस्तुओं के लिए For objects D. पक्षियों के लिए For birds उत्तर और व्याख्या देखें Show answer and explanation सही उत्तर: B Correct Answer: B हिंदी में किसी एक आदरणीय व्यक्ति के लिए सम्मान प्रकट करने हेतु बहुवचन रूप की क्रिया और सर्वनाम का प्रयोग किया जा सकता है, जैसे—‘गांधीजी महान थे।’ In Hindi, plural pronouns and verb forms may be used for a single respected person to express honour, as in “गांधीजी महान थे.”
32 Hindi Grammar • Gender निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द स्त्रीलिंग है? Which of the following Hindi words is feminine in gender? A. उत्साह Enthusiasm B. मृत्यु Death C. चक्रव्यूह Chakravyuh D. संकल्प Resolution उत्तर और व्याख्या देखें Show answer and explanation सही उत्तर: B Correct Answer: B हिंदी में ‘मृत्यु’ स्त्रीलिंग शब्द है, जबकि उत्साह, चक्रव्यूह और संकल्प का प्रयोग पुल्लिंग रूप में होता है। In Hindi, “मृत्यु” is feminine, while “उत्साह,” “चक्रव्यूह” and “संकल्प” are treated as masculine nouns.
33 Hindi Grammar • Plural Formation ‘ऋतु’ शब्द का सही बहुवचन रूप क्या है? What is the correct plural form of the Hindi word “ऋतु”? A. ऋतुएँ Rituyen B. ऋतुए Ritue C. ऋतुएं Rituyen without the standard chandrabindu spelling D. ऋतु Ritu उत्तर और व्याख्या देखें Show answer and explanation सही उत्तर: A Correct Answer: A ‘ऋतु’ का मानक प्रत्यक्ष बहुवचन रूप ‘ऋतुएँ’ है। इसमें ‘एँ’ बहुवचन प्रत्यय लगता है और चंद्रबिंदु का प्रयोग किया जाता है। The standard direct plural form of “ऋतु” is “ऋतुएँ.” It takes the plural ending “एँ,” written with a chandrabindu.
34 Hindi Vocabulary • Synonyms इनमें से कौन-सा शब्द ‘दर्पण’ का पर्यायवाची नहीं है? इनमें से कौन-सा शब्द ‘दर्पण’ का पर्यायवाची नहीं है? A. शीशा शीशा B. खल खल C. आईना आईना D. मुकुर मुकुर उत्तर और व्याख्या देखें Show answer and explanation सही उत्तर: B Correct Answer: B शीशा, आईना और मुकुर ‘दर्पण’ के पर्यायवाची हैं। ‘खल’ का अर्थ दुष्ट या दुर्जन व्यक्ति होता है, इसलिए यह दर्पण का पर्यायवाची नहीं है। शीशा, आईना और मुकुर ‘दर्पण’ के पर्यायवाची हैं। ‘खल’ का अर्थ दुष्ट या दुर्जन व्यक्ति होता है, इसलिए यह दर्पण का पर्यायवाची नहीं है।
35 Hindi Vocabulary • Synonyms ‘गीदड़’ का पर्यायवाची शब्द क्या है? ‘गीदड़’ का पर्यायवाची शब्द क्या है? A. बाजि बाजि B. सियार सियार C. सुधांशु सुधांशु D. सलिल सलिल उत्तर और व्याख्या देखें Show answer and explanation सही उत्तर: B Correct Answer: B ‘गीदड़’ और ‘सियार’ समानार्थी शब्द हैं। ‘बाजि’ घोड़े, ‘सुधांशु’ चंद्रमा और ‘सलिल’ जल का पर्यायवाची है। ‘गीदड़’ और ‘सियार’ समानार्थी शब्द हैं। ‘बाजि’ घोड़े, ‘सुधांशु’ चंद्रमा और ‘सलिल’ जल का पर्यायवाची है।
36 Hindi Grammar • Sentence Structure इनमें से कौन-सा संयुक्त वाक्य का उदाहरण नहीं है? इनमें से कौन-सा संयुक्त वाक्य का उदाहरण नहीं है? A. राम गा रहा है और सीता नाच रही है। राम गा रहा है और सीता नाच रही है। B. गोपी पढ़ रहा है और रमेश लिख रहा है। गोपी पढ़ रहा है और रमेश लिख रहा है। C. वह यहाँ आया, परंतु अधिक देर नहीं रुका। वह यहाँ आया, परंतु अधिक देर नहीं रुका। D. यदि पढ़ा होता तो पास हो गया होता। यदि पढ़ा होता तो पास हो गया होता। उत्तर और व्याख्या देखें Show answer and explanation सही उत्तर: D Correct Answer: D ‘यदि पढ़ा होता तो पास हो गया होता’ में एक प्रधान उपवाक्य और एक आश्रित शर्तसूचक उपवाक्य है। इसलिए यह मिश्र वाक्य है, संयुक्त वाक्य नहीं। ‘यदि पढ़ा होता तो पास हो गया होता’ में एक प्रधान उपवाक्य और एक आश्रित शर्तसूचक उपवाक्य है। इसलिए यह मिश्र वाक्य है, संयुक्त वाक्य नहीं।
37 Hindi Grammar • Voice वाच्य किसे कहते हैं? वाच्य किसे कहते हैं? A. अक्षरों के मेल से जो विकार उत्पन्न होता है। अक्षरों के मेल से जो विकार उत्पन्न होता है। B. जिस शब्द-समूह से बोलने वाले या लिखने वाले का पूरा भाव प्रकट होता है। जिस शब्द-समूह से बोलने वाले या लिखने वाले का पूरा भाव प्रकट होता है। C. क्रिया के जिस रूप से यह विदित हो कि उसका प्रयोग कर्ता, कर्म या भाव में से किसके अनुसार किया गया है। क्रिया के जिस रूप से यह विदित हो कि उसका प्रयोग कर्ता, कर्म या भाव में से किसके अनुसार किया गया है। D. क्रिया के जिस रूप से कार्य के समय का बोध होता है। क्रिया के जिस रूप से कार्य के समय का बोध होता है। उत्तर और व्याख्या देखें Show answer and explanation सही उत्तर: C Correct Answer: C क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात होता है कि वाक्य में कर्ता, कर्म या भाव में से किसकी प्रधानता है, उसे वाच्य कहते हैं। इसके तीन भेद हैं—कर्तृवाच्य, कर्मवाच्य और भाववाच्य। क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात होता है कि वाक्य में कर्ता, कर्म या भाव में से किसकी प्रधानता है, उसे वाच्य कहते हैं। इसके तीन भेद हैं—कर्तृवाच्य, कर्मवाच्य और भाववाच्य।
38 Hindi Grammar • Prefixes ‘अवगुण’ उपसर्गयुक्त शब्द में ‘अव’ का इनमें से कौन-सा अर्थ गलत है? ‘अवगुण’ उपसर्गयुक्त शब्द में ‘अव’ का इनमें से कौन-सा अर्थ गलत है? A. बुरा बुरा B. नीचा नीचा C. हीन हीन D. अच्छा अच्छा उत्तर और व्याख्या देखें Show answer and explanation सही उत्तर: D Correct Answer: D ‘अव’ उपसर्ग से बुरा, हीन, नीचे अथवा विपरीत जैसे अर्थ प्रकट हो सकते हैं। ‘अच्छा’ इसका अर्थ नहीं है। ‘अवगुण’ का अर्थ बुरा गुण या दोष होता है। ‘अव’ उपसर्ग से बुरा, हीन, नीचे अथवा विपरीत जैसे अर्थ प्रकट हो सकते हैं। ‘अच्छा’ इसका अर्थ नहीं है। ‘अवगुण’ का अर्थ बुरा गुण या दोष होता है।
39 Hindi Literature • Alankar ‘छलमल दलमल चंचल चंचल, झलमल झलमल तारा’ में कौन-सा अलंकार है? ‘छलमल दलमल चंचल चंचल, झलमल झलमल तारा’ में कौन-सा अलंकार है? A. अनुप्रास अलंकार अनुप्रास अलंकार B. यमक अलंकार यमक अलंकार C. श्लेष अलंकार श्लेष अलंकार D. उपमा अलंकार उपमा अलंकार उत्तर और व्याख्या देखें Show answer and explanation सही उत्तर: A Correct Answer: A इस पंक्ति में समान वर्णों और ध्वनियों की बार-बार आवृत्ति हुई है। वर्णों की आवृत्ति के कारण यहाँ अनुप्रास अलंकार है। इस पंक्ति में समान वर्णों और ध्वनियों की बार-बार आवृत्ति हुई है। वर्णों की आवृत्ति के कारण यहाँ अनुप्रास अलंकार है।
40 Hindi Grammar • Vowel Sandhi स्वर-संधि का एक प्रकार दीर्घ संधि है। निम्नलिखित में से इसका उदाहरण चुनिए। स्वर-संधि का एक प्रकार दीर्घ संधि है। निम्नलिखित में से इसका उदाहरण चुनिए। A. सुरेन्द्र सुरेन्द्र B. दिनेश दिनेश C. सप्तर्षि सप्तर्षि D. दीपावली दीपावली उत्तर और व्याख्या देखें Show answer and explanation सही उत्तर: D Correct Answer: D परीक्षा में ‘दीपावली’ को दीर्घ संधि का उदाहरण माना गया है। इसका विग्रह ‘दीप + अवली’ बताया जाता है, जिसमें अ + अ के मेल से आ होता है। ‘सुरेन्द्र’ और ‘दिनेश’ गुण संधि के उदाहरण हैं। परीक्षा में ‘दीपावली’ को दीर्घ संधि का उदाहरण माना गया है। इसका विग्रह ‘दीप + अवली’ बताया जाता है, जिसमें अ + अ के मेल से आ होता है। ‘सुरेन्द्र’ और ‘दिनेश’ गुण संधि के उदाहरण हैं।